गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब सरकार ने राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है। मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्र के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 1 सितंबर से ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए गुरु रविदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

सांस्कृतिक मामलों से जुड़े मंत्री दीपक बाली ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर कुल 12 कीर्तन समागम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें से सात समागम पहले ही हो चुके हैं। इसके अलावा गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों और समाज को दिए संदेश पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की गई है, जिसे पंजाब के गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।

प्रकाश पर्व से पहले चार प्रमुख शोभा यात्राएं भी निकाली जाएंगी। ये यात्राएं काशी, जम्मू, फरीदकोट और बठिंडा से शुरू होकर खुरालगढ़ साहिब में पहुंचेंगी।

खुरालगढ़ साहिब में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य इन कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु रविदास जी की समानता, भाईचारे और मानवता की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

Related Posts