गुरु रविदास जी की बाणी और शिक्षाओं पर पंजाब में होंगे 92 ड्रोन शो
पंजाब सरकार गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और बाणी को लोगों तक पहुंचाने के लिए राज्यभर में 92 ड्रोन शो आयोजित करेगी। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।
गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब में होंगे भव्य आयोजन
गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब सरकार ने राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है। मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्र के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 1 सितंबर से ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए गुरु रविदास जी के जीवन और


