दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा पाकिस्तान पहलगाम में अपने कायरता पूर्ण हम/ले के बाद से बीते एक साल से पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहा है।
कारण है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतं/की ह/मले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ‘सिंधु जल समझौता’ स्थगित कर दिया है।
भारत के इस कड़े कदम से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है और आये दिन नई-नई गीदड़भभकी भी दे रहा है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने दिया है। मलिक ने कहा है कि यह पहले ही साफ किया जा चुका है कि जो भी हमारे पानी को छुएगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे। पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई (ARY) पर दिए गए उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वही पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा।
तरार ने कहा कि एक पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में पानी का नल है। वह कहते हैं कि वह पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे। उन्होंने दावा किया कि कोई भी देश इस समझौते को अकेले अपनी मर्जी से रद्द नहीं कर सकता।
वही पाकिस्तानी मंत्री का दावा है की 40% से 50% आबादी रोजगार के लिए खेती पर निर्भर है, यह सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था में 20% से 25% का योगदान देता है, और पाकिस्तान की खाद्य सुरक्षा पूरी तरह से पानी की उपलब्धता पर निर्भर है.


