भीषण गर्मी को लेकर सभी परेशान है उस पर बिजली का गायब होना  और परेशानी खड़ा करता है। इसी को लेकर आज किसानों ने पावरकॉम के वरिष्ठ आधिकारियों के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया  है। किसान मजदूर मोर्चा संगठन का कहना है  कि विशाल धऱना का आयोजन किया जाएगा  आम उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी बिजली संबधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके विरोध में यह आदोलन किया जा रहा है।

किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने पंजाब में निर्बाध बिजली आपूर्ति का वादा किया था, लेकिन धान की फसल के सबसे अहम समय में किसानों और आम लोगों को लगातार पावर कट का सामना करना पड़ रहा है।  उन्होने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिजली आपूर्ति का स्थायी समाधान नहीं किया, तो आने वाले दिनों में पूरे पंजाब में बड़ा किसान आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Related Posts