अमेरिका और ईरान के बीच यु/द्ध विराम समझौता जारी हो गया है जिसके बाद पेट्रोल डीजल के रेट अभी भी चढ़े हुए है जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए देश के पेट्रोल विक्रेताओं को कीमतों में तुरंत कटौती करने की चे/ता/वनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बावजूद जनता को इसका फायदा नहीं मिल रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “पेट्रोल बेचने वालों को तुरंत अपनी कीमतें कम करनी चाहिए। कीमतें बहुत ज़्यादा हैं, जबकि तेल की कीमत अब $68 प्रति बैरल है और नीचे जा रही है। बेचने वालों को इस बात पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और वही करना चाहिए जो सही है, हमारे महान अमेरिकी लोगों के लिए कीमतें कम करें!”
“कीमतें मनमाने ढंग से नहीं बढ़ाई जा सकतीं, यह पूरी तरह से गैर-कानूनी है। अगर बेचने वाले ऐसा नहीं करते हैं, तो आगे बड़ी मु/श्किलें आ सकती हैं। कीमत को $2.50 प्रति गैलन के आस-पास लाने की कोशिश करें और कैलिफ़ोर्निया को पेट्रोल पर इतने भारी टैक्स नहीं लगाने चाहिए। जल्द ही टैक्स की कीमत पेट्रोल की कीमत से भी ज़्यादा हो जाएगी और अमेरिका इसे बर्दाश्त नहीं करेगा, और न ही कैलिफ़ोर्निया के लोग इसे सहेंगे, जिन्हें इन बेतुके टैक्स और अपनी ही सरकार की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है।”
अब ट्रंप के इस बयान के बाद क्या पेट्रोल डीजल के रेट सस्ते होगें ये देखना होगा ..


