जातिसूचक टिप्पणी से जुड़े विवाद में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को पंजाब SC कमीशन के सामने पेश हुए।
आयोग के सामने उन्होंने अपने वकीलों के माध्यम से विस्तृत पक्ष रखा और कहा कि घटना के दौरान उनके मुंह से निकले कुछ शब्द 100 फिसदी गलत थे। उन्होंने यह भी दोहराया कि वह इस मामले में पहले भी माफी मांग चुके हैं। मैने अपने अकाउंट से विडियों भी डिलीट कर दिया है।
सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने बिट्टू को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने के लिए 4 प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर जाकर माथा टेकने की सलाह दी। आयोग अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि बिट्टू श्री हरि मंदिर साहिब अमृतसर, डेरा बल्लां जालंधर, राम तीर्थ स्थल, अमृतसर और डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े फिल्लौर स्थित डेरा ब्रह्मदास पर जाकर माथा टेक कर आर्शिवाद लेगें।


