पंजाब में 2027 के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले है इसको लेकर इस समय पंजाब की सियासत गर्माई हुई है पंजाब मुख्यमंत्री पर हुए इन दिनों श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर विपक्षी एकजुट हो गये और लगातार उनके बयान मुख्यमंत्री को लेकर आने लगें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह ने CM मान और केजरीवाल को लेकर बयान दिया है।
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस मामले को लेकर अपने पोस्ट में लिखा, ‘श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले के बाद देश-विदेश में बसे करोड़ों सिखों में गहरी पीड़ा और रोष है. ऐसे में भगवंत मान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि यदि मान ऐसा नहीं करते हैं तो अरविंद केजरीवाल को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वो उनसे इस्तीफा मांगेंगे.
उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता जानना चाहती है कि आम आदमी पार्टी श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा और सिख भावनाओं के साथ खड़ी है या फिर सत्ता बचाने के लिए मौन साधे हुए है. रंधावा ने इसे राजनीति नहीं, बल्कि आस्था और सम्मान का विषय बताते हुए कहा कि पंजाब कभी भी पंथ विरोधी सोच को स्वीकार नहीं करेगा.


