श्री अकाल तख़्त साहिब में सोमवार को पांच ‘सिंह साहिबान’ की एक बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु दो/षी’ और ‘खालसा पंथ विरो/धी’ क़रा/र दिया गया. यह फ़ैसला एक विवा/दित वीडियो के मामले में लिया गया.। CM मान पहले ही कह चुके हैं कि ये वीडियो AI (आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किया गया और फ़र्ज़ी है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल मंगलवार को एक वीडियो जारी कर वायरल वीडियो का साफ़तौर पर खंडन किया। उन्होंने कहा कि जब वो श्री अकाल तख़्त साहिब के सामने पेश हुए थे, तब भी उन्होंने स्पष्ट किया था कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वो नहीं हैं.
अब इस मामले को लेकर तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने CM मान को नसीहत दी है । उन्होने कहा की विडियों के ओरीजनल होने की पुष्टी होने के बाद भी मुख्यमंत्री अपनी गलती मानने को तैयार नही हो रहें है। उन्होने कहा इस संवेदनशील मामले राजनीति करने के बजाय उन्हें विनम्रता दिखाते हुए मर्यादा का पालन करना चाहिए। बीजेपी भी इस मामले को लेकर लगातार विरोध करती हुई दिखाई दे रही है।


