आए दिन सभी लोग अक्सर ही ऑनलाइन खाने के सामान या कोई भी स्नैक्स ऑर्डर करते है या किसी दुकान से खरीद कर तुरंत खाने लगते है जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से होटल और पैक्ड खाद्द पदार्थों में बड़ी कमी भी निकली अब भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य कारोबारियों के लिए नया निर्देश जारी किया है।
FSSAI ने सभी रेस्टोरेंट, होटल, फूड प्रोसेसर और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया है कि वे अपने किचन और प्रोसेसिंग एरिया में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों की जांच करें। अगर कोई चाकू, ब्लेड या कटिंग उपकरण खराब स्थिति में है तो उसे तुरंत बदलना होगा। खाद्य कारोबारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि भोजन तैयार करने की पूरी प्रक्रिया स्वच्छता मानकों के अनुसार हो।
FSSAI ने खाद्य पैकेजिंग में स्टेपल पिन (Staple Pins)तार और अन्य मेटल सामग्री के इस्तेमाल को लेकर भी खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी, और उन पर रोक लगा दिया है। FSSAI ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि खाद्य कारोबारी अब ऐसे चाकू, या कटिंग उपकरणों का इस्तेमाल न करें जो ज़ंग लगे हों, ख़राब हो चुके हों । खराब जंग लगे चाकू के इस्तेमाल से खाने की गुणवत्ता के साथ साथ लोगों के स्वास्थ पर भी गलत असर पड़ता है। जिसको लेकर लगातार शिकायते आ रही है।


