मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम में पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, माफिया का सफाया करना ही मेरा प्रिय विषय है, आगे भी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते रहूंगा। उन्होने कहा, एक समय था जब उत्तर प्रदेश में माफियाओं का बोलबाला था और वे समानांतर सरकार चलाते थे, लेकिन आज स्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं। हमारी सरकार ने पहले दिन से ही यह तय कर दिया था कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने एक घटना का जिक्र किया उन्होने बताया कि लखनऊ में पुलिस विभाग की एक जमीन पर माफिया का कब्जा था. इस मामले को लेकर डीजीपी उनके पास पहुंचे और पूरी जानकारी दी, डीजीपी ने बताया कि संबंधित जमीन पर माफिया ने अवैध कब्जा कर रखा है. ऐसे में मुख्यमंत्री के निर्देश पर माफिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई.

एफआईआर के अगले ही दिन अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई. ऐसे में मुख्यमंत्री के निर्देश पर माफिया से जमीन खाली करवा ली. खाली कराई गई जमीन पर बाद में फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का निर्माण कराया गया. सीएम ने इस घटना को कानून-व्यवस्था और मा/फिया के खिलाफ सरकार की सख्त नीति का उदाहरण बताया । उन्होने कहा जब से यूपी में योगी सरकार आई है तब से माफिया कांपते है योगी के नाम से।

Related Posts