बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन दिनों दिल्ली के आधिकारिक दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन, यानी शुक्रवार को वे भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति को बिहार आने का निमंत्रण देंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की राष्ट्रपति के साथ होने वाली इस बैठक में बिहार की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा होगी। इसके साथ ही, राष्ट्रपति के समक्ष मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार द्वार किये जा रहें जनकल्याणकारी योजनाओं विशेषकर महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे के पहले दिन, कल गुरुवार देर शाम बिहार कैडर के वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि ‘विकसित बिहार’ का सपना केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं होगा, बल्कि सरकार के साथ प्रशासनिक तंत्र के अनुभव और सक्रिय सहयोग की आवश्यकता के साथ बिहार विकास कर सकता है। अधिकारियों के साथ बैठक से पहले, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उपराष्ट्रपति से लगभग आधे घंटे तक मुलाकात की। इस सार्थक बातचीत में उन्होंने बिहार के समग्र विकास और शासन व्यवस्था के बेहतर मॉडल पर चर्चा की।


