पंजाब में 26 मई को  संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहें है . राज्य चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. आयोग ने दावा किया है कि मतगणना प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं. पंजाब की सियासत के लिए आज बड़ा दिन है. आज राज्य के 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 104 स्थानीय निकायों के चुनाव के नतीजे जारी होंगे. सुबह 8 बजे से पंजाब के 115 काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती जारी है.

पंजाब में नगर निकाय चुनाव के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है.

कपूरथला नगर निगम वार्ड नंबर1 से कांग्रेस के दीपक सरवांन ने जीत दर्ज की है।

हरियाणा के होशियारपुर नगर निगम में 2 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है

आम आदमी पार्टी ने पंजाब निगम कौंसिल में 158 सीटों पर जीत दर्ज की है वही आजाद उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहें और बीजेपी सबसे पीछे रही

 मुकेरियां नगर परिषद में AAP और कांग्रेस की जीत

पंजाब के होशियारपुर की मुकेरियां नगर परिषद चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती नतीजों में AAP की उम्मीदवार प्रिया भार्याल ने वार्ड नंबर 1 से 409 वोटों के साथ जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार सतनाम सिंह वार्ड नंबर 2 से 407 वोटों के साथ विजयी रहे.

 

Related Posts