केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकते हैं. रिजल्ट आने पर इस बार भी चर्चा यही है कि टॉपर लिस्ट गायब है। इसके साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी नही कि जाएगी। ऐसे में लाखों छात्रों की धड़कने तेज हो गई हैं. इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा । सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 85.20 फीसदी रहा।
बोर्ड ने प्रेस रिलीज में साफ कहा है कि मेरिट लिस्ट से छात्रों के बीज प्रतिस्पर्धा हो जाती है जो छात्र हर विषय में टॉप 0.1% में शामिल है उन्हें बोर्ड की तरफ से मेरिट सर्टिफेकेट जरुर दिया जाएगा।
भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का ‘सिक्योरिटी पिन’ भी जारी करने के निर्देश दिए थे, जिसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे. पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं.इसके साथ ही जो छात्र 1 सब्जेक्ट में फेल होगें उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें
सबसे पहले सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
यहां आपको CBSE क्लास 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक नजर आएगा.
अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें.
आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट आ जाएगी.


