नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा को पेपर लीक की चर्चाओं के बीच रद्द कर दिया है. इस फैसले से कई छात्र निराश हो चुके है कई छात्रों ने हॉस्टल खाली कर  दिए  है  और घर को लौट गए अब उन्हे फिर से तैयारी करने के लिए कोटा आना  होगा और फिर से एक नये शीरे से पढ़ाई करनी  होगी।

एनटीए  के इस फैसले पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट परीक्षा रद्द होने पर मोदी सरकार पर अपना विरोध दर्ज करते हुए कहा कि यह एक परिक्षा नही रही नीट अब एक नीलामी बन गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट परीक्षा रद्द होने पर कई सवाल खड़े किए हैं.

राहुल गांधी ने X  पर पोस्ट किया

राहुल गांधी ने X  पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “नीट 2026 की परीक्षा रद्द हो गई. 22 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया.” राहुल गांधी ने लिखा, “किसी पिता ने क़र्ज़ लिया, किसी माँ ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार.” राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है. हर बार पेपर माफ़िया बच निकलते हैं और ईमानदार स्टूडेंट्स सज़ा भुगतते हैं. अब लाखों स्टूडेंट्स फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे.”

एनटीए ने 3 मई को आयोजित हुई नीट 2026 की परीक्षा को पेपर लीक की चर्चाओं के बीच रद्द कर दिया जिससे कई छात्रों के भविष्य पर अंकुश लग गया । एनटीए ने कहा कि इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करवाया जाएगा। दोबारा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की जरुरत नही होगी और कोई अतिरिक्त शुल्क नही लिया जायेगा।

 

Related Posts