PM मोदी ने पेट्रोल डीजल की किल्लत और महंगे दामों को लेकर 2 बार भारत की जनता से अपील की कि अब हमें फ्यूल का कंजम्पशन कम करना होगा, अब खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या को कम कर दिया है, इसके साथ ही पीएम ने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने को कहा । इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या को आधी से भी कम कर दी है । ईरान युद्ध के कारण उभरे ऊर्जा संकट को देखते हुए PM ने यह फैसला लिया है।
VIP काफिलों पर ब्रेक, ईंधन बचत पर फोकस!”
पीएम की अपील के बाद देश के मंत्रीयों ने भी उनकी अपील पर खरे उतरने के लिए बड़े फैसले लिए है । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने काफिले, मंत्रियों और नौकरशाहों की गाड़ियों की संख्या में 50% की कमी का आदेश दिया है.
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ई-स्कूटर चलाते नजर आए और कहा कि PM मोदी की अपील के बाद पेट्रोल बचाने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं ।
लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ने सरकारी गाड़ी छोड़कर ई-रिक्शा से सफर करना शुरू किया है.दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सरकारी काम के लिए मेट्रो और ई-रिक्शा का सहारा लिया ताकि ईंधन की बचत का संदेश दिया जा सके.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने काफिले, मंत्रियों और नौकरशाहों की गाड़ियों की संख्या में 50% की कमी का आदेश दिया है. हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे और सरकारी बैठकों को 50% तक ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है.
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने साधारण बस व ट्रेन से सफर का फैसला किया है। राज्यपाल हवाई यात्रा से परहेज करेंगे और प्रोटोकोल के तहत मिली जेड प्लस सुरक्षा को भी घटाने का एलान किया है।


