(PSEB)  पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है.

परीक्षा देने के बाद अपने नतीजों का बेसर्बी से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों को अपने मेहनत के परिणाम को देख कर अब राहत मिल रही है  ।

पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 2 लाख 65 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. जिनमें से 2 लाख 42  हजार 755 छात्र पास हुए है।

लड़कियों ने बाजी मारी

मानसा के ऊब्बा के गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल की सुपनीत कौर ने टॉप किया है

दूसरे स्थान पर  लुधियाना  सोहानी चोहान ने टॉप किया।

तीसरे स्थान पर दिवांशी तेजा सिंह ने टॉप किया।

500 में से 500 नंबर लाकर इन तीनो छात्राओं ने जीत का मुकाम हासिल किया है।

छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं

 पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें.

होम पेज पर आपको सीनियर सेकेंडरी (10+2) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

अब आपको रोल नंबर/ नाम भरने के बाद स्ट्रीम चुननी होगी और फाइंड रिजल्ट पर क्लिक करें.

इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं.

टैफिक ज्यादा होने पर या किसी कारणवश आधिकारिक वेबसाइट स्लो चल रही हो या इंटरनेट की समस्या हो, तो छात्र मोबाइल फोन से भी SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख  सकते हैं

Related Posts