पंजाब में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल ने हड़कंप मचा दिया है बुधवार को एक बार फिर से पंजाब में ब/म की ध/म/की भरे ईमेंल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिं/ता फिर से बढ़ गई है. ईमेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिस को ब/म से उड़ाने की धमकी मिली है.
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे मेल में चंडीगढ़ स्थित बीजेपी मुख्यालय और दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय का जिक्र हुआ है। मेल आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं.
मुख्यमंत्री कार्यालय, बीजेपी दफ्तरों और संवेदनशील सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कई जगहों पर जांच अभियान चलाया गया और सं/दिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
पुलिस साइबर सेल भी धम/की भरे ईमेल की जांच में जुट गई है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं. वही पंजाब में आतं/की ह/मले को लेकर पुलिस अ/लर्ट मोड पर चल रही है।


