AAP के 7 राज्यसभा सांसद ने हाल ही में बीजेपी ज्वॉइन कि थी, जिसके बाद आम आदमी पार्टी के अंदर गहमा गहमी मच गई। इनमें बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भी है जिन पर पंजाब में 2 FIR दर्ज हुई हैं। संदीप पाठक पर पंजाब के 2 अलग-अलग जिलों में FIR दर्ज हुई हैं। संदीप पाठक पर गैर जमानती धाराओं में FIR दर्ज हुई है जिनमें से एक महिला के शोषण और दूसरा करप्शन पर है ।

अब संदीप पाठक पर गिरफ्तारी के बादल मंडरा रहें है । वही पंजाब पुलिस के पहुंचने से पहले ही राज्यसभा सांसद संदीप पाठक बगलें के पीछे के दरवाज़े से बाहर निकल गये।

संदीप पाठक पंजाब के चाणक्य कहे जाते थे। वही बीजेपी में जाने के बाद उनके उपर ये मुसीबत आ गई । जैसे ही संदीप पाठक को ग़ैर ज़मानती धारा के तहत मामला दर्ज होने की खबर मिली…वो अपने दिल्ली के सरकारी बंगले c1/28 के रास्ते अपने PSO के साथ निकल गए.

संदीप पाठक का पहला रिएक्शन सामने आया

इस बीच, संदीप पाठक का पहला रिएक्शन भी सामने आया है। संदीप पाठक ने कहा कि मुझे ऐसी किसी एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है, न ही किसी पुलिस अफसर ने मुझको इस बारे में सूचित किया है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा में बिताई है। भारत, किसी भी पार्टी से बड़ा है। मैं कभी भी अपने देश के साथ धोखेबाजी नहीं करूंगा, न ही किसी और को ऐसा करने दूं ।

घर से निकलते वक्त वह काफी जल्दबाजी में दिखाई दिए। उनके हाथ में एक सूटकेस भी दिखाई दिया।

 

Related Posts