गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में AAP ने अपने जीत का परचम लहराया है। आम आदमी पार्टी ने दिखा दिया कि बीजेपी की मजबूत पकड़ के बावजूद आप ने गुजरात के जमीन पर अपने पैर रख दिए है।  स्थानीय निकाय चुनाव में जीत 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए एक मजबूत आधार  है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी जहां महज 69 सीटों तक सीमित थी, वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर 650 से अधिक पहुंच गई है. गुजरात के स्थानीय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने नर्मदा, देदियापाड़ा और अमरेली के इलाकों में सीटें जीती हैं

नर्मदा तालुका पंचायत में AAP ने 6-7 सीटों पर विजय हासिल की है।

देदियापाड़ा जैसे आदिवासी क्षेत्र की तालुका पंचायत में 11 सीटों पर AAP ने जीत हासिल की ।

अमरेली जिले की बगसरा तालुका पंचायत में AAP ने 16 में से 10 सीटों पर जीत पाई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा

गुजरात के स्थानीय चुनाव में करीब 10 गुना उछाल आया है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि जनविश्वास का विस्तार है. नर्मदा जिला पंचायत पर बहुमत हासिल और 12 से अधिक तालुका पंचायतों में जीत दर्ज करना इस बात का संकेत है कि AAP ग्रामीण और आदिवासी गुजरात की भी आवाज बन रही है.

उन्होंने कहा कि देदियापाड़ा जैसे आदिवासी क्षेत्र की सभी 11 जिला पंचायत सीटों पर जीत और BJP  का शून्य पर सिमटना एक बड़ा राजनीतिक संदेश है. यह परिणाम बताता है कि जिन इलाकों को दशकों तक नजरअंदाज किया गया, वहां अब लोग विकल्प चुन रहे हैं. अमरेली जिले के बगसरा तालुका पंचायत में 16 में से 10 सीटों पर आप की जीत हुई है.

 

Related Posts