पश्चिम बंगाल में आज यानि बुधवार को विधानसभा के दूसरे चरण और अंतिम चरण का मतदान सुबह 7 बजें से शुरु हो गया। पश्चिम बंगाल में विधानसभा के 142 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। इस बीच चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अभूतपूर्व और कड़ा कदम उठाया है। जिसमें बढ़ चढ़ कर लोग मतदान कर रहें है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बेहाला के बारिशा शशिभूषण जनकल्याण विद्यापीठ बूथ पर मतदान किया।

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने राज्य के संवेदनशील इलाकों में बम/बाजी और हिं/सा की आशंका को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी NIA के अधिकारियों को तैनात किया गया है। आयोग ने यह फैसला विशेष रूप से उन सीटों पर लिया गया है जहां पहले चुनावी हिंसा का इतिहास रहा है। राज्य में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच गहरा मुकाबला दिख रहा है जिसमें भाजपा ने पहली बार कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

NIA की पैनी नजर इन 7 विधानसभा क्षेत्रों में

चुनाव आयोग के फैसले के बाद आतंकवाद विरोधी संघीय एजेंसी के अधिकारियों को दक्षिण 24 परगना और आसपास के 7 प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इनमें भांगड़, कस्बा, बरुईपुर और बिष्णुपुर में NIA के दस्ते बूथों पर सक्रिय रहेंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय विशिष्ट खुफिया इनपुट्स और ब/म धमा/कों के माध्यम से मतदान बाधित करने की साजिशों को नाकाम करने के लिए लिया गया है

वही भवानीपुर से नोकझोक की एक घटना सामने आई है। जहां बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी वर्कर्स के बीच झ/ड़प हुई । हालांकि, सुरक्षाबलों ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया है और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया. वहीं, इस बारे में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैं बूथ का दौरा कर रहा हूं। ये मतदाता नहीं बल्कि बाहरी लोग हैं.

वहीं, बूथ पर एक मतदाता ने बताया कि बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु यहां दौरा करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने जय श्रीराम का नारा लगाया. इसके जवाब में मौके पर मौजूद भीड़ ने जय बांग्ला के नारे लगाना शुरू कर दिया. इसके बाद देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है ।

 

 

Related Posts