ईरान ने अमेरिका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में शिकायत की है। तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चिट्ठी में ईरान ने अमेरिका पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने उसके जहाजों को जब्त करके ‘समुद्री डकैती’ की है। वही अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर जल्द ही परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका और सख्त रुख अपनाएगा।

इस यूद्ध का असर वैश्विक रुप से पड़ रहा है जिसमें अमेरिका और ईरान भी शामिल है । ईरान में जरूरी दवाओं का संकट गहराता जा रहा है। कई बडें रोगों की दवा जिसमे कैंसर, मिर्गी और अस्थमा जैसी बीमारियों की दवाएं या तो बाजार में नहीं मिल रहीं या इतनी महंगी हो गई हैं कि मरीजों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। ईरान में दवाओं की कीमत तीन गुना से ज्यादा बढ़ गई है जो सबके खरीद से बाहर है। इसके साथ नौकरी की समस्या भी गहराती चली जा रही है।

हालात अब भी जंग जैसे बने हुए..ईरान

सीजफायर के दौरान भी ईरान ने कहा है कि उसके लिए हालात अब भी जंग जैसे बने हुए हैं। प्रेस टीवी के मुताबिक ईरानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। ईरान ने दुश्मन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई नई कार्रवाई हुई, तो उसे नए हथियारों, नए तरीकों और नए मोर्चों पर जवाब दिया जाएगा।

पाक की लगातार कोशिश है दोनो देशों में शांति वार्ता की जाए, लेकिन दोनो शांति वार्ता का कोई निर्णय नही निकला और कोई समझौता नही हुआ अब ईरान आने वाले कुछ दिनों में पाकिस्तान में मध्यस्थों को युद्ध खत्म करने का नया प्रस्ताव देने की तैयारी कर रहा है। CNN की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले बताया गया है कि ईरान यह कदम इसलिए उठा रहा है क्योंकि डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले दिए गए प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामाबाद में जल्द दोनों देशों के बीच नई शांति वार्ता हो सकती है।

अमेरिका और ईरान में कई बातों को लेकर मतभेद है लेकिन सबसे बड़ी बात दोनो देशों में परमाणु कार्यक्रम को लेकर फंसी है, राष्ट्रपति ट्रंप चाहते है ईरान के मौजूद 400 किलो एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका के पास आ जाए। जिसको लेकर अमेरिका और इजराइल, ईरान पर परमाणु कार्यक्रम सीमित करने और एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने का दबाव बनाते रहे हैं। ईरान ने पासअभी तक 120 से 130 किलोग्राम के आसपास 60% तक एनरिच्ड किया जा चुका है। अगर यूरेनियम को 90% तक एनरिच्डमेंट कर लिया गया तो इससे परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं।

 

Related Posts