प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिक्किम दौरे पर है। उनके स्वागत को लेकर तैयारियां जोरों पर है प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय यात्रा आज से शुरु हो रही है। सिक्किम राज्य के गठन की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में PM मोदी शामिल होंगे और 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का भी अनावरण करेंगे. PM मोदी करीब 3 बजे गंगटोक पहुंचेगे उनका आगमन दोपहर करीब 3 बजे लिबिंग स्थित भारतीय सेना के हेलिपैड पर होगा, जहां राज्य की 21 जातियों के प्रतिनिधि पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत करेंगे। इस अवसर पर PM मोदी राजधानी के पालजोर स्टेडियम से देश को संबोधन करेंगे । 28 अप्रैल को उनका गंगटोक में ऑर्किडेरियम का दौरा करने का कार्यक्रम है।
पीएम मोदी शिक्षा के क्षेत्र में सिक्किम को बड़ी सौगात देंगे। PM मोदी के यात्रा के दौरान 160 स्कूलों में आईटी-सक्षम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भी लॉन्च किया जाएगा। पीएम मोदी दो दिवसीय सिक्किम दौरे के दौरान मंगलवार सुबह करीब 10 बजे, पालजोर स्टेडियम में स्वर्ण जयंती समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे। सिक्किम में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए, पीएम मोदी तीस्ता नदी पर सिरवानी और लोअर समदोंग में दो ‘डबल-लेन स्टील आर्क पुलों’ की आधारशिला रखेंगे ।
पीएम मोदी ‘सिक्किम इफको प्रोसेसिंग प्लांट’ का भी उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य कृषि-प्रसंस्करण और किसानों की आय को बढ़ावा देना है।


