अक्षयतृतीया से शुरु हुई चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं का तातां लगा हुआ है। लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गंगोत्री,यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ में चारों धामों पर भक्त अपने अपने मन्नत मांगने आ रहें है। मात्र चार दिनों के भीतर ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी है,   बाबा केदारनाथ के प्रति भक्तों का हर हर महदेव करते हुए आना भक्तों के जबरदस्त उत्साह को दिखा रहा है. अब तक 1,24,782 यात्री केदारनाथ पहुंच चुके हैं.

वहीं,  भगवान विष्णु के विशाल दरबार में 23 से 25 अप्रैल के बीच 37,884 श्रद्धालुओं भगवान विष्णु के दर्शन किए है।

यमुनोत्री और गंगोत्री धामों में भी भक्तों के आने का तांता लगा हुआ है, 19 अप्रैल से अब तक 75,924 यात्री दर्शन कर चुके हैं।

पिछले 6 महीनों से शीतकाल के कारण बंद रहे चार धाम के मंदिर के कपाट खुलने का भक्तों को इंतजार था जिसके बाद भक्तों के आने के लिए भीड़ बढती ही जा रही है।

केदारनाथ बद्रीनाथ उत्तराखंड के गढवाल हिमालय में स्थित है । केदारनाथ  आने के लिए  शारीरिक रूप से तैयार रहना पड़ता है क्योंकि यहां की चढ़ाई काफी कठिन है। केदारनाथ धाम की इस वर्ष यात्रा अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भगवान भैरव नाथ के भी कपाट खोल दिए गए शाम को यहां होने वाली आरती सभी को और पूरे वातावरण को भक्तिमय कर देती  है ।

Related Posts