पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी ने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। लोग गर्मी से बेहाल है। सुबह की तेज धूप जो दिन के समय और भी बढ़ जाती है जिसके वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
पंचकूला और मोहाली में भी लोग गर्मी से परेशान हैं. दोनों ही जिलों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 रह सकता है. बच्चे बूढें सभी इस गर्मी से परेशान है।
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य के आसपास रहा।
मौसम विशेषज्ञो ने जानकारी दी थी 26 अपैल से हल्की बारिश के आसार है लेकिन यह भी जानकारी दी बारिश और बादल रहने के बावजूद उमस और गर्मी के साथ तापमान में कोई कमी नही रहेगी।
अस्पतालों में गर्मी के कारण कई केस आए है लगभग 100 से अधिक मरीज पहुंच रहें है। डॉक्टर के मुताबित बाहर जाते समय मुहं ढ़क कर निकले सिर को भी अच्छे से कवर करें और पानी पीकर घऱ से बाहर निकले। अस्पतालों में रैशेज जलन चेहरे पर लालिमा के मामले तेजी से बढ़ रहे है।


