कई राज्यों में जनगणना की शुरुआत हो गई है वही अब पंजाब में भी जनगणना 2026 को लेकर तैयारी पूरी की जारही है। पंजाब में जनगणना का पहला चरण 15 मई से 13 जून 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में मकान की सूची और आवास गणना की जाएगी।
इस कार्य के लिए तरनतारन जिला प्रशासन द्वारा लगभग 2500 गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। इसमें कर्मचारी घऱ घर जा कर लोगों से मकान और सुविधाओं से जुडें करीब 33 सवाल पूछेगे
डिप्टी कमिश्नर सह-प्रधान जनगणना अधिकारी ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना कार्य में लगे कर्मियों का प्रशिक्षण विभिन्न स्तरों पर शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा, “जनगणना के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि पूरी प्रक्रिया को ‘डिजिटल मोड’ के जरिए हाई-टेक तरीके से पूरा किया जाएगा। 30 अप्रैल से 14 मई तक लोग स्व गणना कर सकेगें इसके लिए लोग खुद ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे।
वास्तविक जनसंख्या की गिनती का दूसरा चरण 9 फऱवरी 2027 में होगा जिस दौरान हर एक व्यक्ति का डेटा दर्ज किया जाएगा इसको लेकर पंजाब में व्यापक स्तर पर तैयारी कि जा रही है। यह पहली बार हो रहा है जब डिजिटल जनगणना हो रही है और इसमें मोबाइल ऐप और डिजिटल मैपिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है


