आज BJP अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, CM योगी आदित्यनाथ, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
बीजेपी स्थापना दिवस को लेकर देशभर में BJP कार्यालयों में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में CM योगी आदित्य नाथ स्थापना दिवस को मनाते हुए पार्टी के झंडे के साथ सेल्फी ली। CM योगी ने आज गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम भवन पर भाजपा का झंडा फहराया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में आज 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया जा रहा है।
वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं
PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को X पर एक पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा- BJP एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा सामूहिक संकल्प इस विज़न को आगे बढ़ाता रहे और भारत को तरक्की और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाए।
अमित शाह ने लिखा- भाजपा का मूल मंत्र हमेशा स्पष्ट रहा है, नेशनल फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट। इसी मूल भावना के साथ भाजपा का हर कार्यकर्ता दिन-रात राष्ट्र-सेवा में समर्पित है
सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय और अपने निजी आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य पार्टी को अजेय बनाने का है।
6 अप्रैल, 1980 में जबसे इसकी स्थापना हुई, स्थापना काल से ही बीजेपी हिन्दुओं की राजनीति करती चली आ रही है. कश्मीर में अनुच्छेद 370, राम मंदिर निर्माण की समाप्ति और समान नागरिक संहिता के अहम् मुद्दों पर बीजेपी ने जीत हालिल करते हुए लागू किया।


