चंडीगढ़ और पंजाब में पिछले कुछ महीनें से लगातार ईमेल के जरिए बम ब्लास्ट की धमकीयां मिल रही है, इन धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी ही एक धमकी आज चंडीगढ और जालंधर में ई-मेल के जरिए मिली है। ई-मेल खालिस्तान के नाम से भेजा गया है। मेल में कई प्राइवेट स्कूलों, सेक्रेटेरिएट और सेक्टर 17 स्थित मेयर ऑफिस को भी बम से उड़ने की धमकी दी गई है।

स्कूल प्रशासन को ‘स्कूलों में बम होने’ का मैसेज मिला, जिसके तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्त्रोत का पता लगाने में जुट गई है  साइबर सेल की मदद से यह जानने की कोशिश की जा रही  है कि ईमेल कहां से भेजा गया है और इसके पीछे कौन लोग शामिल है।

चंडीगढ़ बनेगा अब खालिस्तान, देह सिवा बर मोहे स्टार्ट करो और जन- गण- मन बंद करो ।

बम ब्लास्ट की टाइमिंग

स्कूलों में – @1: 11

मेयर ऑफिस- @2: 11

सेक्रेटियर- @3:11

चंडीगढ ईमेल में सीएम भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल पंजाब के DGP गौरव यादव का भी जिक्र किया गया है जिसमें लिखा है,बम या ग्रेनेड हमलें में इनको भी ठोकेगें। वही अमृतसर मे डॉ. अम्बेडकर के स्टेच्यू को 14 अप्रैल को बम धमाके से खत्म करने की बात लिखी  गई है।

जालंधर के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। DPS स्कूल, मायर वर्ल्ड स्कूल और MGN स्कूल को ईमेल भेजा गया है, ।जालंधर वाले ईमेल में लिखा है जालंधऱ के स्कूलों में होगा बम ब्लास्ट अपने बच्चे बचाओ।

फिलहाल लगातार इन धमकियों के मिलने के कारण  पुलिस अपनी पूरी टीम के साथ जांच में जुटी हुई है चंडीगढ के शिवालिक स्कूल में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

 

 

 

 

 

Related Posts