भगवंत मान सरकार ने पंजाब की महिलाओं के लिए अपने पिटारे से बड़ा तोहफा निकाला है मुख्यमंत्री ने अपने वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री मावां- धियां सत्कार योजना का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है अब पंजाब की महिलाओं को सीधा इसका लाभ मिलेगा उनके एकांउट में सीधे पैसे आ जाएगे.

मान सरकार ने पंजाब की महिलाओं को अब हर महीने 1,500 रुपये की मदद दी जाएगी. सामान्य वर्ग की महीलाओं को 1000 रु. की आर्थिक मदद और अनूसूचित जाति की महीलाओं को 1500 की मदद दी जाएगी। वही इस योजना का बड़ा लाभ यह है इसमें एक ही परिवार की पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा. इसका मतलब है कि एक परिवार से एक से ज्यादा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा.

अब मान सरकार ने 2022 के विधानसभा चुनावों में पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता देने का वादा किया था. लेकिन अब पंजाब सरकार ने अपने वादें को पूरा करते हुए 2 अप्रैल से इस योजना को लागू कर दिया है.

इस योजना का फायदा पंजाब की 97 फीसदी महिलाओं को मिलेगा. इस योजना के तहत 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. हालांकि, मौजूदा या पूर्व सरकारी कर्मचारी, इनकम टैक्स देने वालीं महिलाओं और वर्तमान या पूर्व सांसद-विधायकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा. पेंशनभोगी महिलाओं को भी इस योजना के तहत लाभ मिलेगा.

इसके साथ ही इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए. आप के पास आधार कार्ड रहना चाहिए जिसमें पंजाब का पता दर्ज हो. इसके इसके अलावा पंजाब का वोटर आईडी कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक और अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी है.

 

Related Posts