हिमाचल सरकार ने प्रदेश के नागरिकों को राहत देते हुए पानी की दरों को प्रति किलोलीटर कम करने का फैसला लिया है वही आम लोगों की इस समस्या को लेकर नागरिक सभा की कार्यकारिणी इस मुद्दे को लगातार हिमाचल सरकार को पत्राचार के द्वारा अवगत कराया है। जिसके बाद सुक्खु सरकार ने इस फैसले को हिमाचल के लोगों के लिए लागू कर दिया है हिमाचल प्रदेश पहले ही आर्थिक समस्या से जुझ रहा था । इसके बाद खाड़ी देशों की जंग का भी बहुत असर पड़ा जिसको लेकर सरकार ने पेट्रोल डीजल के रेट में 5 रु. की वृद्धि और एंट्री फीस को लेकर भी अपना फैसला सुनाया है ।
वही पानी के दरों को लेकर जल शक्ति विभाग ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि यह दरें तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं को अब 14 रुपए प्रति लीटर की दर से पानी का बिल देना होगा। जितना पानी इस्तेमाल होगा, उतना सीधा भुगतान करना होगा।
वही व्यावसायिक उपभोक्ताओं को जिसमे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होटल, बार और रेस्टोरेंट्स को अब 30 रुपये प्रति लीटर की दर से पानी का भुगतान करना होगा, जबकि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी संस्थानों पर भी यही दर रहेगी। अब हिमाचल सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों लोगो को लाभ मिलेगा। नागरिक सभा मण्डी के वैध हरिश वैद्य ने हिमाचल सरकार का आभार जताया है।


