रात करीब 9:46 बजे दिल्ली-NCR के साथ भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है. उत्तर भारत में शुक्रवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, चंडीगढ़,  पंजाब के साथ-साथ यूपी के नोएडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था इसको लेकर 4 देशों की धऱती करीब 30-35 सेकेंड तक डोली बतादें भूकंप के झटके हल्के थे। रात करीब 9:46 बजे आए इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई।

 

चंडीगढ़ के साथ जीरकपुर के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए । लोगों ने बताया जैसे ही झटकें महसूस हुए सभी लोग घऱ से बाहर निकलने के भागने लगें लेकिन कुछ ही सेंकंड में झटके जल्दी ही रुक गए।  धरती कांपने के कारण लोग सुरक्षा के लिहाज से बहुमंजिला इमारतों और घरों से बाहर निकलकर खुले मैदानों व सुरक्षित स्थानों पर इकठ्ठा हो गए। ऊंची सोसायटियों में लोग सुरक्षा की दृष्टि से लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों से नीचे उतरते नजर आए।

 

NCS के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई। पंजाब के लुधियाना, पटियाला, जालंधर, मोहाली और अमृतसर में झटके काफी स्पष्ट थे, जहां घरों में रखे बर्तन और पंखे हिलने लगे। राहत की बात यह है कि प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार अभी तक पंजाब, हरियाणा या हिमाचल से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

 

 

Related Posts