CM योगी ने सरकारी आवास कालिदास मार्ग से घर-घर से कूड़ा एकत्र करने के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाई । इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उत्तर प्रदेश की राजनीति कचरे का शिकार हो गई थी, उस कचरे को प्रदेश की जनता ने साफ करने का काम किया है।
उन्होने कहा सड़को और घरों पर अधिकांश लाइटें इसलिए नहीं जलती थी क्योंकि प्रदेश में बिजली नहीं थी। रात के अंधेरे में चोर और बदमाशों को अपने काम को अंजाम देने में आसानी होती थी, इसको लेकर केंद्र सरकार ने एलइडी लाइटों को लगाने का काम किया है। CM योगी ने कहा पूरे प्रदेश में 16 लाख लाइटें लगाई गई है।


