चंडीगढ़, 26 फरवरी: मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्ट्रन ते वार’ के 37वें दिन Punjab Police ने गुरुवार को राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों पर 601 छापेमारियां कीं।

जानकारी के अनुसार, “गैंगस्ट्रन ते वार” पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने की एक निर्णायक मुहिम 20 जनवरी 2026 को डीजीपी  गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमों ने Anti-Gangster Task Force (एजीटीएफ) पंजाब के साथ समन्वय में विशेष अभियान चलाए।

पुलिस टीमों ने 203 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक हथियार बरामद किया। अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 11,616 पहुंच गई है।

147 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई। 145 व्यक्तियों को सत्यापन और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। इस दौरान 8 घोषित अपराधियों (POs) को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुमनाम रूप से साझा कर सकते हैं।

इस बीच, नशे के खिलाफ जारी अभियान “युद्ध नशियां विरुद्ध” के 362वें दिन पुलिस ने 67 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.4 किलोग्राम हेरोइन, 301 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3,350 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

Related Posts