जाब के वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने वन विभाग की तीन कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री ने यूनियन नेताओं की बातें ध्यान से सुनीं और कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों पर नियमों के अनुसार सकारात्मक विचार करेगी।

उन्होंने साफ कहा कि वन विभाग में काम कर रहे किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के हितों और उनकी नौकरी की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

लाल चंद कटारूचक्क ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारी यूनियनों के साथ नियमित बैठकें करें और उनकी लंबित समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और तीनों कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Posts