Katra Srinagar Vande Bharat – नई ट्रेन सर्दियों में भी सुचारू परिचालन के लिए विशेष रूप से की गई डिजाइन
रेलवे बोर्ड ने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का अनावरण किया,
जो सर्दियों की कठोर परिस्थितियों में भी सुगम संचालन के लिए तैयार है।
यह ट्रेन जम्मू-कश्मीर की विशेष जलवायु को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है।
1.एंटी-फ्रीज सिस्टम: पानी की टंकी और बायो-टॉयलेट टैंक को जमने से रोकने के लिए उन्नत हीटिंग सिस्टम। शौचालयों में गर्म हवा की सुविधा।
2.एयर-ब्रेक सिस्टम: उप-शून्य तापमान में बेहतर काम करने की क्षमता।
3.हीटेड विंडशील्ड: ड्राइवर के कांच पर हीटिंग एलिमेंट लगे हैं, जो कांच को डीफ्रॉस्ट कर सर्दियों में स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित करते हैं।
अन्य आधुनिक सुविधाएं
•संपूर्ण वातानुकूलित कोच।
•स्वचालित प्लग दरवाजे।
•मोबाइल चार्जिंग सॉकेट।
•आरामदायक और आधुनिक यात्री सुविधाएं।
वर्तमान में रेलवे सुरक्षा निरीक्षण आयुक्त द्वारा ट्रेन मार्ग का परीक्षण किया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन अन्य 136 वंदे भारत ट्रेनों से उन्नत है, खासकर कठोर जलवायु में काम करने के लिहाज से।
रेलवे बोर्ड के अधिकारी दिलीप कुमार के अनुसार, यह ट्रेन यात्रियों की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है
और सर्दियों में भी उच्चतम मानकों पर खरे उतरने के लिए तैयार है।
इस अत्याधुनिक ट्रेन के संचालन से कटरा और श्रीनगर के बीच यात्रा और तेज, आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगी।