जनवरी का महीना खत्म होने को है अब मौसम का मिजाज फिर करवट लेने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी की सुबह कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

जिससे विजीबिलिटी कम हो सकती है। वही चंडीगढ़ औऱ पंजाब में आज मौसम बदल गया है चडीगढ़ और मोहाली में बारिश शुरु हो गई ।

इसको लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 और 28 जनवरी को कई जिलों में बारिश हो सकती है।

इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

हवा की रफ्तार भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है

लुधियाना में तेज बारिश की शुरुआत हो गयी है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ सकता है।

प्रशासन से सभी से सतर्क औऱ सुरक्षित रहने की अपील की है।

वही कही कही बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

खुले स्थानों से दूर रहने के साथ ही पेड़ो औऱ बिजली के खंभों के नीचे खड़े ना होने की चेतावनी जारी की गई है।

Related Posts