पश्चिम बंगाल में कल 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है । पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार सोमवार शाम को खत्म हो चुका है। CM ममता बनर्जी ने प्रचार के आखिरी घंटों में दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया।
वही हाल ही में पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को निशाना बनाते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी जिसको लेकर चुनाव आयोग ने पुलिस को आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और जिस सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया था, उसकी गहन जांच की जा रही है।
वही TMC तृणमूल कांग्रेस ने रविवार रात को आपत्तिजनक पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि UP के BJP समर्थक ने सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी का एक अपमानजनक, अश्लील और अत्यधिक आपत्तिजनक कैरिकेचर बनाया था। पार्टी ने कहा कि औपचारिक शिकायत के बाद इस पोस्ट को हटा दिया गया था।


