मोहाली, 20 जनवरी 2026:  मोहाली में जिला क्रिकेट संघ (डीसीए)  द्वारा अंडर-19 बालक क्रिकेट टीम के चयन हेतु ट्रायल 27 जनवरी 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी पात्र एवं इच्छुक युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

स्थान: डीसीए मोहाली ग्राउंड, पीसीए स्टेडियम के पीछे, मोहाली
समय: प्रातः 10:00 बजे

खिलाड़ियों को ये documents साथ लाना अनिवार्य है:

1 जन्म प्रमाण पत्र ( digital format)

2 आधार कार्ड
3 कोई अन्य जरूरी कागज़ात (यदि उपलब्ध हों)
4 ऊपर बताए गए सभी कागज़ों की एक-एक कॉपी

केवल वही खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे जो verifiable documents प्रस्तुत करेंगे। जिला क्रिकेट संघ समय की पाबंदी और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर विशेष जोर देता है।

इसके साथ ही भाग लेने वाले युवा खिलाड़ीयों को सलाह दी जाती है कि किसी भी जानकारी के लिए जिला क्रिकेट संघ, मोहाली के अधिकारियों के संपर्क में बने रहें।

Related Posts