अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई शुरुआत की है उन्होंने दुनिया भर के धनी व्यक्तियों को टारगेट करते हुए एक प्रीमियम वीजा प्रोग्राम शुरु किया है, इसके मुताबिक महंगे गोल्ड कार्ड्स के माध्यम से अब अमेरिका की स्थाई रुप से बसने की पेशकश की जा रही है, अब ट्रंप के इस फैसले से अमेरिकी खजाने के लिए अरबों डॉलर की इनकम शुरु हो सकती है, बतादें राष्ट्रपति ट्रंप ने गोल्ड कार्ड वीजा प्रोग्राम के लिए एक आधिकारिक ऑर्डर पर साइन किया है। यूएस राष्ट्रपति द्वारा जारी किए गए नए प्रोग्राम में लोगों के लिए एक मिलियन डॉलर और व्यवसाय के लिए करीब 2 मिलियन डॉलर की फीस की रकम तय की गई है। इस प्रोग्राम के लॉन्च के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि यह एक बहुत सफल प्रोग्राम होने जा रहा है। इससे अमेरिका अरबों डॉलर रुपये जुटाने मदद पाएगा। इन पैसों से अमेरिकी लोगों के टैक्स कम होंगे और देश में अन्य अच्छे काम भी होंगे। उन्होंने कहा कि इससे जो राजस्व आएगा उससे कर्ज चुकाए जाएंगे, और बहुत से अच्छे कार्य भी होंगे.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर क्या कहा ? डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर कहा कि आज हमें यह घोषणा करते हुए खुशी मिल रही है, ‘TRUMP GOLD CARD को लॉन्च किया जा रहा है। यह कर्ज व्यक्तिगत लोगों के लिए एक मिलियन डॉलर और कॉरपोरेशनों के लिए 2 मिलियन डॉलर में उपलब्ध होगा।
कैसा दिखता है ट्रंप गोल्ड कार्ड?
बता दें कि ट्रंप गोल्ड कार्ड की तस्वीर भी सामने आई है। कार्ड की डिजाइन किसी खास क्रेडिट कार्ड जैसी नजर आती है। इसको गोल्डेन कलर से डिजाइन किया गया है। इसपर ट्रंप की तस्वीर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और अमेरिकी झंडा को बनाया गया है, इसपर ट्रंप गोल्ड कार्ड लिखा है।
ट्रंप कॉरपोरेट गोल्ड कार्ड क्या है?
कारपोरेट गोल्ड कार्ड कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को प्रायोजित करने की अनुमति देता है। इसके लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों को एक गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करना होगा, जो अनुमानित $15,000 के करीब है। इसका भुगतान आवश्यक है। इसके साथ ही होमलैंड सुरक्षा विभाग (DHS) की जांच से गुजरना होगा। इसके बाद 2 मिलियन डॉलर का योगदान देना है।
भविष्य में प्लैटिनम कार्ड की योजना
ट्रंप प्रशासन ने एक और प्रस्तावित योजना ट्रंप प्लैटिनम कार्ड का संकेत दिया है, जिसकी कीमत $5 मिलियन होगी। यह कार्ड स्थायी निवास नहीं देगा और इसके लिए अमेरिकी स्रोत आय पर ही टैक्स देना होगा। इसकी शुरुआत के लिए कांग्रेस की मंजूरी आवश्यक है।
गोल्ड कार्ड से अनुमानित कमाई: $100 अरब
प्लैटिनम कार्ड से अनुमानित कमाई: $1 ट्रिलियन (अगर पारित हुआ)
जल्द शुरू होगा आवेदन


