भारत और अमेरिका के बीच जल्द ट्रेड डील!PM मोदी को लेकर ट्रंप का एक पोस्ट आया

भारत और अमेरिका के बीच बढ़े हुए त/ना/व अब कम नजर आने लगे हैं दोनो देशो के बीच संबध सुधरते हुए एक के बाद एक पोस्ट के जरिए समझौते होते हुए जबाब आ रहें है,इससे  व्‍यापार समझौते पर अब नई उम्मीद जागी है. ट्रेड डील की कमान अब सीधे राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाल ली है. पिछले कुछ दिनों से भारत को लेकर ट्रंप नरम पड़े हैं. भारत के खिलाफ लगातार ‘आ/ग’ उ/गल रहे ट्रंप ने  अच्‍छी-अच्‍छी बातें करनी शुरू कर दी है. ट्रंप और उनके अधिकारियों की टिप्‍पणियों पर भारत ने कोई उग्र प्रतिक्रिया नहीं दी थी और हर बार एक ही जवाब दिया कि भारत अपने हितों से समझौता नहीं करेगा. आज भी ट्रंप ने एक ट्वीट कर आने वाले दिनों में ट्रेड डील पर प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की संभावना जताई है. इसके बाद भारत-US के बीच अटली ट्रेड डील पर बात बनती नजर आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से इसे लेकर पॉजिटिव संकेत दिए हैं.

 

 

 

 

India-US Trade Deal पर फिर बड़ा बयान

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने India-US Trade Deal को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताते हुए दोनों देशों में ट्रेड डील के आगे बढ़ने को लेकर पॉजिटिव संकेत दिए हैं. वहीं पीएम मोदी की ओर से भी ट्रंप की पोस्ट पर भारत-अमेरिका को घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार बताया गया है. इन खबरों का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट से भी बाजार के लिए अच्छे सिग्नल आ रहे हैं.    

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट किया, “भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएँ भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूँ। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे”

 

 

 

ट्रंप ने PM मोदी को लेकर क्या कहा?

“राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल अकाउंट से शेयर की गई अपनी एक पोस्ट में लिखा कि मैं अपने बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से आने वाले हफ्तों में बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं. भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बा/धा/ओं को दूर करने के लिए बातचीत चल रही है. मुझे पूरा यकीन है कि दोनों महान देशों के लिए इस वार्ता का सफल निष्कर्ष निकलेगा. वहीं ट्रंप को लेकर पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका को अच्छा दोस्त बताते हुए कहा है कि समृद्ध भविष्य के लिए दोनों साथ काम करेंगे”