लंबे समय के बाद Apple ने अब सबके इंतजार को खत्म करके 2025 का सबसे बड़ा एलान कर दिया है.
ऐप्पल ने आखिरकार आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में 4 मॉडल लॉन्च किए गए हैं.
स्टैंडर्ड मॉडल आईफोन 17 के साथ-साथ इस सीरीज में अल्ट्रा-स्लिम आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स को लॉन्च किया गया है.
कंपनी ने प्लस मॉडल को बंद कर उसकी जगह एयर मॉडल उतारा है. बतादें iphone17 5 कलर में आएगा
आईफोन 17
बतादें iPhone 17 में 6.3-इंच का प्रोमोशन डिस्प्ले, A19 चिप, 48 MP डुअल फ्यूजन कैमरा सिस्टम और क्रांतिकारी सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा है
जो लैंडस्केप सेल्फी के लिए घुमाने की जरूरत को खत्म कर देगा. ग्राउंडब्रेकिंग iPhone 17 Air 5.6 mm मोटाई वाला अब तक का सबसे पतला आईफोन बन गया है
इसकी ड्यूरेबिलिटी का भी ध्यान रखा गया है और यह सेरेमिक शील्ड के साथ आएगा. इसका फ्रेम टाइटैनियम से बनाया गया है और यह चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
जो A19 प्रो चिप से पावर्ड है. इसमें एप्पल का पहला कस्टम मोडेम और वायरलेस चिप्स हैं, जो इसकी असंभव पतली प्रोफाइल के बावजूद पूरे दिन की बैटरी लाइफ देता है.
एयरपॉड्स प्रो 3 में ब्रेकथ्रू ऑडियो है, जो पिछली जेनरेशन से दोगुना एक्टिव नॉइज कैंसलेशन देता है.
लाइव ट्रांसलेशन एप्पल इंटेलिजेंस से पावर्ड है, पांच ईयर टिप साइज के साथ बेहतर फिट, और IP57 रेटिंग के साथ बढ़ी हुई मजबूती है
नई फिटनेस क्षमताओं में वर्कआउट के दौरान हार्ट रेट सेंसिंग और 50+ वर्कआउट टाइप्स का ट्रैकिंग शामिल है. बैटरी लाइफ ANC के साथ 8 घंटे और ट्रांसपेरेंसी मोड में 10 घंटे तक है, कीमत $249.
भारत में नए आईफोन की कीमतें:-
iPhone 17– 82,900
iPhone Air –1,19,900
iPhone 17 Pro -1,34,900
iPhone 17 Pro Max– 1,49,900
Apple Watch SE 3 –25,900
Apple Watch Series 11– 46,900
Apple Watch Ultra 3 –89,900
Air pods Pro 3 –25,900
इन्हें शुक्रवार से प्री-बुक किया जा सकता है और इनकी बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी.रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24


