रिलायंस रिटेल के ओमनीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा (Tira) ने दक्षिण कोरिया के लोकप्रिय डर्मो-कॉस्मेटिक स्किनकेयर ब्रांड डॉ. मेलैक्सिन (Dr. Melaxin) को भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च किया है। यह ब्रांड अब टीरा के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
डॉ. मेलैक्सिन विज्ञान-आधारित स्किनकेयर फॉर्मूलेशन और ‘स्लो एजिंग’ तकनीक के लिए जाना जाता है। इसके उत्पाद पिगमेंटेशन, बड़े पोर्स, आंखों के नीचे उम्र के असर, त्वचा की कसावट और स्किन टेक्सचर जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसके क्लीनिकल रूप से विकसित फॉर्मूले त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।
ब्रांड के सभी उत्पाद 8-FREE क्लीन फॉर्मूलेशन पर आधारित हैं। ये क्रुएल्टी-फ्री, डर्मेटोलॉजिस्ट-टेस्टेड और संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त बताए गए हैं। कंपनी के अनुसार, क्लीनिकल स्टडी में चार सप्ताह के भीतर त्वचा की नमी, चमक और कसावट में सुधार देखा गया।
भारत में लॉन्च के साथ कंपनी ने अपनी लोकप्रिय पील शॉट (Peel Shot) रेंज भी पेश की है। इसमें राइस-आधारित AHA और BHA, पेंटाविटिन तथा राइस वॉटर जैसे तत्व शामिल हैं, जो हल्की एक्सफोलिएशन, पोर्स की सफाई और त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करते हैं।
कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी यू क्यॉन्ग ह्वा ने कहा कि भारतीय उपभोक्ता अब विज्ञान-आधारित और प्रभावी स्किनकेयर उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, टीरा का कहना है कि यह साझेदारी भारतीय ग्राहकों तक वैश्विक प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड पहुंचाने की उसकी रणनीति को और मजबूत करेगी।


