पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सिख धर्म के पांच तख्तों में से तीन प्रमुख स्थलों को पवित्र शहर घोषित कर दिया है। ये तीन शहर हैं- अमृतसर (श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास का पुराना शहर), तलवंडी साबो (दमदमा साहिब, बठिंडा) और आनंदपुर साहिब (तख्त श्री केसगढ़ साहिब, रूपनगर). इन शहरों में अब मांस-मछली, शरा/ब, सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू और किसी भी तरह के नशी/ले पदार्थों की बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित हुआ है. यह फैसला श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में सर्वसम्मति से पारित हुई. सरकार का दावा है यह फैसला संगत की लंबे समय से उठ रही मांग को पूरा करता है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह फैसला किसी एक धर्म, समुदाय या राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं है, बल्कि पंजाब की साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दुनिया के सामने और मजबूती से प्रस्तुत करने का प्रयास है.
सरकार ने कहा अब इन शहरों में सफाई, सुरक्षा के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं भी लागू की जाएगी। अब इन शहरों के ऐतिहासिक गलियों और धार्मिक मार्गों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आयोजनों, पोस्टरों या गतिविधियों पर भी रोक लगेगी. इसके अलावा भीड़ बढ़ाने वाले व्यवहार, कचरा फैलाने , कही भी पार्किगं को लेकर स/ख्ती भी की जाएगी। धार्मिक कार्यक्रमों और संगत में आने जाने को लेकर कोई प्रतिबंध नही रहेगा।
बैन क्या-क्या होगा?
मांस-मछली की सभी दुकानें और (नॉन-वेज)होटल-रेस्तरां
श/रा/ब के ठेके, बार, पब, वा/इन शॉप.
सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू, गुटखा, जर्दा आदि सभी उत्पादों की बिक्री.
हुक्का बार और किसी भी प्रकार के न/शी/ले पदार्थ
Top Tags