पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वर्ष 2026 के लिए पंजाब सरकार की आधिकारिक डायरी और कैलेंडर जारी किया है
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैलेंडर और डायरी का लेआउट डिज़ाइन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है
तथा नियंत्रक मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग द्वारा इसका मुद्रण किया गया है।
प्रशासन के अनुसार, इस दौरान साल भर में प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों, धार्मिक आयोजनों और सामाजिक त्योहारों पर छुट्टी होगी,
जबकि सप्ताह में होने वाली नियमित छुट्टियां पहले की तरह लागू रहेंगी।
सरकार ने छुट्टी तय करते समय सभी समुदायों और धर्मों के पर्वों को ध्यान में रखा है।
राष्ट्रीय समारोहों के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक अवसरों को भी सूची में शामिल किया गया है,
ताकि कर्मचारियों को समान रूप से त्योहार मनाने का अवसर मिल सके।
पंजाब सरकार के छुट्टियों का कैलेंडर पहले जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकारी कर्मचारी, विभाग और आम नागरिक अपने कामकाज और यात्राओं की योजना समय रहते बना सकें।
इससे सरकारी सेवाओं के संचालन में भी पारदर्शिता और सुविधा बनी रहेगी।


