प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का आज हरियाणा दौरा है। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समागम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हरियाणा में कुरुक्षेत्र आएंगे । कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी श्री गुरु तेग बहादुरजी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सिक्का और स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। श्री गुरु तेग बहादुरजी के शहीदी दिवस के सम्मान में केंद्र सरकार एक वर्ष तक चलने वाला स्मरणोत्सव मना रही है। । इस दौरान PM उपस्थित जनसमूह को संबोंधित भी करेंगे। शाम लगभग 5.45 बजे पीएम मोदी ब्रह्म सरोवर में दर्शन व आरती में शामिल होंगे।

 

पीएम के दौरे पर सुरक्षा पुख्ता, 14 IPS ने संभाली कमान

पीएम मोदी के दौरे को लेकर कुरुक्षेत्र हाई-अलर्ट पर है। वीवीआईपी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए व्यापक और बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।  PM मोदी के दौरे को लेकर कुरुक्षेत्र में जगह जगह विशेष लाइट्स और होर्डिग्स को लगाया गया है। ब्रह्मसरोवर पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किये गए है। इसके अलावा पीएम मोदी ज्योतिसर में महाभारत अनुभव केंद्र जाएंगे और ‘पांचजन्य’ का उद्घाटन करेंगे. बतादें PMमोदी 15 वीं बार हरियाणा आ रहें है और कुरुक्षेत्र में उनका 6वां दौरा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शिरकत करेंगे।

 

155 एकड़ में अलग अलग पंडाल बनाए गए है 25 एकड़ में मुख्य पंडाल बनाया गया  है। इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान होंगे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब मंच से करीब  ढाई फुट उपर विराजमान होंगे इसके साथ ही मंच के एक तरफ 350 बच्चियां कीर्तन करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी अन्य नेताओँ के साथ जमीन पर बैठेंगे इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और शाम को ब्रह्मसरोवर पर आरती में हिस्सा लेंगे।PM मोदी अयोध्या से विशेष विमान में अंबाला आएंगे यहां से PM मोदी हेलिकॉप्टर से कुरुक्षेत्र  पहुंचेगे संभावना जताई जा रही है उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी आ सकते हैं।

Related Posts