पंचकूला, 15 जून- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूरा करने को लेकर रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होने रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन से एसआईआर को लेकर बीएलओ व सुपरवाईजर्स को सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर नगराधीश व उप जिला निर्वाचन अधिकारी जागृति भी उपस्थित थी।

उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 जून से मतदाता गणना प्रपत्र घर घर बांटने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी बीएलओ व सुपरवाईजर्स मतदाताओं के घर पर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। इसके उपरांत मतदाता गणना प्रपत्र को भरकर अपने नजदीकी बीएलओ को सौंप देंगे। उन्होने बताया कि यदि मतदाता का घर, मकान बंद मिलता है तो बूथ लेवल अधिकारी मतगणना प्रपत्र को घर डालकर आएगें और उस घर पर स्टीकर चिपका देंगे, स्टीकर पर अगली बार आने की जानकारी मौजूद होगी। जिस मतदाता का गणना प्रपत्र बूथ लेवल अधिकारी को प्राप्त होगा उनका नाम प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान जारी मतदाता सूची में दर्ज मिलेगा।

Related Posts