देश में हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन हरियाणा में शुरू होने वाली है, हरियाणा पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल को लेकर तैयारियां जोरों पर है। हरियाणा सरकार द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि उत्तरी रेलवे की यह महत्वाकांक्षी परियोजना अंतिम चरण में है जिसके तहत जींद और सोनीपत के बीच हाइड्रोजन संचालित ट्रेन चलेगी। जींद में स्थापित हाइड्रोजन संयंत्र के लिए 11 केवी की निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। यह संयंत्र ट्रेन के नियमित संचालन के दौरान ईंधन प्रदान करेगा।

हाइड्रोजन से चलने वाली यह ट्रेन तेज होने के साथ-साथ बेहद पर्यावरण अनुकूल भी है. इसकी अधिकतम गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रखी गई है.  रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल रन की तैयारी पूरी कर ली है। यह ट्रायल 26 जनवरी 2026 से जींद–सोनीपत के 90 किलोमीटर लंबे रूट पर शुरू होने की संभावना है। इस परियोजना के लिए स्थापित हाइड्रोजन संयंत्र की भंडारण क्षमता 3,000 किलोग्राम है , हाइड्रोजन ट्रेन के कोच चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाए गए हैं.

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष और जींद से विधायक डॉ.कृष्ण मिड्ढा ने इस परियोजना को जींद के लिए गर्व का विषय बताया है। कृष्ण मिड्ढा का कहना है कि जींद में देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट बनना न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Related Posts