देश के अधिकांश राज्य भीषण गर्मी और लू से तप रहें है। दिन के साथ साथ रात में भी कोई बदलाव नही  देखा जा सकता है रात के समय में भी गर्म हवा से लोगों को कोई राहत मिलती नही नजर आती है।

पंजाब और चंडीगढ़ भीषण गर्मी की चपेट में हैं, मौसम विभाग के अनुसार लगभग आधे देश में हीटवेव का असर रहेगा, औसत तापमान 45°C तक रह सकता है।

पंजाब के बठिंडा में 47°C, हरियाणा के सिरसा में 46.2°C, राजस्थान के चित्तौड़गढ़-पिलानी में 46.2°C तापमान रहा।

वही उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रको/प जारी है। पारा 47°C पार कर गया।

राजस्थान में अब दिन के साथ रात में भी तेज गर्मी और गर्म हवा का असर है। वही राज्य में आज से 5 जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव का ऑरेंज और 5 जिलों में यलो अलर्ट है। सोमवार को 9 शहरों में अधिकतम तापमान 45°C से 47°C के बीच रहा।

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. डाक्टरों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने को कहा है. इसके साथ ही बाहर जाते समय सिर ढकने, हल्के सूती कपड़े पहनने और लगातार पानी, छाछ, नींबू पानी या ओआरएस पीते रहने की सलाह दी गई है

Related Posts