BJP ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को नामित किया है।
अमृतसर से संबंध रखने वाले नेता तरुण चुघ को भाजपा ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है ।
पार्टी का यह फैसला पंजाब की राजनीति में दूरगामी असर वाला माना जा रहा है।
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इस निर्णय को पार्टी की व्यापक राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
अकाली दल से अलग होने के बाद भाजपा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों, जाट सिख समुदाय,
दलित वर्ग और नए सामाजिक समूहों में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है।
केवल सिंह ढिल्लों और तरुण चुघ की नई भूमिकाएं उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही हैं।
बताया जा रहा है तरुण चुघ ने कड़ी मेहनत संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण की भावना ने ही उन्हे इस मुकाम तक पहुचाया है।


