आकाश अंबानी ने रखा Jio का एआई रोडमैप
Mumbai
1 min read
28

आकाश अंबानी ने रखा Jio का एआई रोडमैप

June 19, 2026
0

मुंबई, 19 जून 2026:  Jio की अगली बड़ी छलांग AI में होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 49वीं वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डी. अंबानी ने कहा कि भारत को बाहर बने एआई का केवल उपभोक्ता नहीं बने रहना चाहिए। भारत को एआई का निर्माता और ग्लोबल

Continue Reading
रिलायंस ने कीं 1लाख से ज्यादा नई भर्तियां
Mumbai
1 min read
342

रिलायंस ने कीं 1लाख से ज्यादा नई भर्तियां

May 28, 2026
0

मुंबई, 28 मई, 2026: रिलायंस ग्रुप ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1 लाख से ज्यादा नई भर्तियां कीं। कंपनी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2026 तक रिलायंस के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 4,19,911 हो गई। इस दौरान कंपनी ने AI, डेटा साइंस, ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में नई प्रतिभाओं को जोड़ने पर खास ध्यान दिया। रिलायंस के मुताबिक यह भर्ती कंपनी के उस बदलाव को दिखाती है, जिसके तहत वह खुद को AI-फर्स्ट और डीप-टेक कंपनी के रूप में आगे बढ़ा रही है। रोजगार के मोर्चे पर कंपनी की अगली बड़ी उम्मीद ग्रीन एनर्जी कारोबार से है। जामनगर में बन रहा धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स अर्थव्यवस्था में 2 लाख से ज्यादा ग्रीन जॉब्स पैदा करने की क्षमता रखता है। कंपनी सिर्फ नौकरियां देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अपने कर्मचारियों पर बड़ा निवेश भी करती है। रिपोर्ट के मुताबिक FY26 में रिलायंस ने कर्मचारियों पर ₹30,318 करोड़ खर्च किए, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹28,559 करोड़ से 6.2 प्रतिशत अधिक है। इसी दौरान कंपनी को लगातार छठे वर्ष ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का तमगा भी मिला। रिलायंस को ब्रैंडन हॉल ग्रुप HCM एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2024 और ग्रेट मैनेजर इंस्टीट्यूट की ओर से भारत की शीर्ष लीडरशिप फैक्ट्रीज में भी जगह मिली। महिला भागीदारी के मोर्चे पर भी रिलायंस ने प्रगति दर्ज की। FY26 में समूह में नेतृत्व पदों पर महिलाओं की हिस्सेदारी 14.7 प्रतिशत रही, जबकि कमाई से सीधे जुड़े कामों में यह हिस्सेदारी 30.6 प्रतिशत रही। जियो ने 11 भाषाओं में काम करने वाला AI-आधारित भर्ती प्लेटफॉर्म भी इस्तेमाल किया, जिसका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष बनाना है। कंपनी के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी कार्यक्रम को FY26 में 53,900 रजिस्ट्रेशन मिले, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों के उम्मीदवारों तक पहुंच बढ़ी।

Continue Reading
अंबानी परिवार ने बताई रिलायंस की ग्रोथ स्टोरी
Mumbai
1 min read
13

अंबानी परिवार ने बताई रिलायंस की ग्रोथ स्टोरी

April 25, 2026
0

मुकेश डी. अंबानी, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड “वित्त वर्ष FY2025-26 के दौरान हमने वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना किया, अंतरराष्ट्रीय तनाव, ऊर्जा क़ीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक व्यापार के बदलते पैटर्न। इनकी वजह से दुनियाभर के कारोबार प्रभावित हुए। इसके बावजूद भारत ने अपनी आर्थिक रफ़्तार बनाए रखी और रिलायंस भी इस दौर में मज़बूती से आगे बढ़ता रहा। हमारे विविध बिज़नेस पोर्टफोलियो और मजबूत घरेलू फ़ोकस ने हमें इस अनिश्चित माहौल में संतुलन बनाए रखने में मदद की। जियो लगातार भारत के डिजिटल परिदृश्य को बदल रहा है। मुझे खुशी है कि हम जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यह एक मील के पत्थर की तरह होगा और भारत के डिजिटल भविष्य में उसकी भूमिका को और पुष्ट करेगा। पूरे साल में 19% की मजबूत EBITDA ग्रोथ- मोबाइल सेवाओं, होम ब्रॉडबैंड और एंटरप्राइज सर्विसेज़ में लगातार बढ़ती मांग की वजह से आई है। ——————————————————————————————————————————— आकाश अंबानी,  चेयरमैन, रिलायंस जियो इंफ़ोकॉम “जियो ने भारत को इंटरनेट युग से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। आज 52 करोड़ 40 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ यह इंटेलिजेंस युग का डिजिटल गेटवे बनने की स्थिति में है। जियो की आधुनिक कनेक्टिविटी और ‘एज कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर’ इसे वह प्रमुख माध्यम बनाते हैं, जिसके जरिए AI सेवाएं देश के उपभोक्ताओं, घरों और व्यवसायों तक पहुंचेंगी। आने वाले कई वर्षों के लिए जियो की ये ताकत, इस इंडस्ट्री-लीडिंग ग्रोथ को बरक़रार रखेगी।”  ——————————————————————————————————————————————- ईशा एम. अंबानी, एग्ज़ेकेटिव डायरेक्टर, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड “FY26 रिलायंस रिटेल के लिए बड़े पैमाने पर ग्रोथ का साल रहा। हमारा रेवेन्यू ₹3.70 लाख करोड़ को पार कर गया, EBITDA ₹27,000 करोड़ से ऊपर पहुंचा और हमने 1.93 अरब ट्रांजैक्शंस के जरिए 38 करोड़ 70 लाख रजिस्टर्ड ग्राहकों को सेवाएं दी। यह भारत के सबसे बड़े रिटेल नेटवर्क की ताकत दिखाता है। इस साल सबसे बड़ा बदलाव स्ट्रक्चरल रहा। हाइपर-लोकल कॉमर्स के ऑर्डर सालाना आधार पर चार गुना से ज्यादा बढ़े। हम किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन – तीनों में भारत का सबसे बड़ा हाइपर-लोकल डिलीवरी नेटवर्क चला रहे हैं, जो 1,200 से ज्यादा शहरों और 5,100+ पिन कोड में फैले 3,100+ स्टोर्स से संचालित होता है। यह एक पूरी तरह भारतीय मॉडल है, जो रिलायंस के स्केल के दम पर बना है।

Continue Reading
शिक्षा,स्वास्थ्य और कृषि के लिए जामनगर में AI प्लेटफॉर्म लॉन्च..मुकेशअंबानी 
दिल्ली
1 min read
13

शिक्षा,स्वास्थ्य और कृषि के लिए जामनगर में AI प्लेटफॉर्म लॉन्च..मुकेशअंबानी 

February 19, 2026
0

नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में ऐलान किया कि जिस तरह जियो ने देश में डेटा सस्ता किया, उसी तरह अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी आम भारतीय तक किफायती दरों पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि “भारत इंटेलिजेंस किराये पर नहीं ले सकता” और जियो देश को इंटरनेट युग के बाद अब “इंटेलिजेंस एरा” से जोड़ेगा। इस दिशा में जियो और रिलायंस इंड्स्ट्रीज अगले सात वर्षों में ₹10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे। अंबानी ने कहा कि यह निवेश भारत में मजबूत AI ढांचा खड़ा करने और आने वाले दशकों के लिए आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाएगा। कंपनी जामनगर में चरणबद्ध तरीके से मल्टी-गीगावॉट AI-रेडी डेटा सेंटर पार्क विकसित कर रही है। 2026 के अंत तक 120 मेगावॉट क्षमता शुरू करने का लक्ष्य है, जिसे आगे गीगावॉट स्तर तक बढ़ाया जाएगा। यह पूरा ढांचा ग्रीन एनर्जी पर आधारित होगा। साथ ही जियो अपने नेटवर्क के जरिए देशभर में ऐसी कंप्यूट क्षमता उपलब्ध कराएगा, जिससे AI सेवाएं कम लागत और तेज़ गति से लोगों, दुकानों, स्कूलों, अस्पतालों और खेतों तक पहुंच सकें। मुकेश अंबानी ने विश्वास जताया कि भारत 21वीं सदी में अग्रणी AI शक्ति बन सकता है, बशर्ते तकनीक सुलभ, किफायती और देश की जरूरतों के अनुरूप विकसित की जाए। जियो की इन घोषणाओं से संकेत मिलता है कि कनेक्टिविटी के बाद अब कंपनी AI को अगला राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Continue Reading
S&P ने रिलायंस की रेटिंग बढ़ाकर A- की; जियो और रिटेल बने नए ग्रोथ इंजन
दिल्ली बिज़नेस
1 min read
14

S&P ने रिलायंस की रेटिंग बढ़ाकर A- की; जियो और रिटेल बने नए ग्रोथ इंजन

December 5, 2025
0

नई दिल्ली, 05 दिसंबर 2025: स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (S&P Global Ratings) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग ‘BBB+’ से बढ़ाकर ‘A-’ कर दी है और आउटलुक स्टेबल रखा है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, उपभोक्ता आधारित कारोबार खासतौर पर डिजिटल सर्विसेज और रिटेल से लगातार मजबूत होता कैश फ्लो

Continue Reading
Jioप्लेटफॉर्म्स का रिकॉर्ड तोड़ IPO,वैल्यूएशन $170 billion
दिल्ली बिज़नेस
1 min read
15

Jioप्लेटफॉर्म्स का रिकॉर्ड तोड़ IPO,वैल्यूएशन $170 billion

November 7, 2025
0

नई दिल्ली, 07 नवंबर, 2025: जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की वैल्यूएशन 170 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। इसके लिए निवेश बैंकरों का मानना है कि कंपनी का संभावित मूल्यांकन इसे भारत की सबसे बड़ी दो या तीन कंपनियों में शामिल कर सकता है। यह आंकड़ा भारती एयरटेल जैसी कंपनियों से

Continue Reading
Reliance और Google ने भारत में AI को बढ़ाने के लिए साझेदारी की
Mumbai बिज़नेस
1 min read
13

Reliance और Google ने भारत में AI को बढ़ाने के लिए साझेदारी की

October 31, 2025
0

मुंबई, 31 अक्टूबर 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) और गूगल ने गुरुवार को एक बड़ी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। जिसके तहत दोनों कंपनियाँ मिलकर भारत में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को तेज़ी से बढ़ाएँगी। इस साझेदारी की सबसे बड़ी खासियत है, जियो यूजर्स को 18 महीनों के

Continue Reading