किसानों के हर दाने की होगी खरीद
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में किसानों की धान की फसल के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो और खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।


